by Pankaj Goswami | 
in
गुदगुदी
at 9:13 am
बैंक में इंटरव्यू चल रहा था। ब्रांच मैनेजर पहले सवाल का जवाब सुनकर ही 200 से ज्यादा लोगो को रिजेक्ट कर चूके थे।
अब अंतिम 3 बचे थे...
मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
पहला कैंडिडेट कैंडिडेट 1: सुरेश सिंह
मैनेजर: Get out.
दूसरा कैंडिडेट मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 2: मेरा नाम गिरीश चंद्र है।
मैनेजर: दफा हो जाओ।
तीसरा कैंडिडेट मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
तीसरा कैंडिडेट कुछ नहीं बोला
मैनेजर: मैंने पूछा What's your name?
कैंडिडेट फिर चुप
मैनेजर: अबे अपना नाम बता
कैंडिडेट अभी भी चुप मैनेजर: सर कृपया अपना नाम बताइये।
कैंडिडेट 3: मुझे नहीं पता, काउंटर नंबर 4 में पूछिये।
मैनेजर: बहुत खूब तुम इस पद के लिए एकदम सही हो...तुम्हारी नौकरी पक्की। |
by Pankaj Goswami | 
in
गुदगुदी
at 9:09 am
मेरी तरफ से तमाम छोटे बड़े मोटे पतले काले गोरे बच्चे बूढ़े जवान मर्द औरत हर अमीर गरीब शहरी पेंडू और आप के चाचा चाची ताया ताई साला साली बुआ फूफा मामा मामी देवर देवरानी जेठ जेठानी भांजे भांजी भतीजे भतीजी और पोते पोती दादा दादी नाना नानी नवासे नवासी पापा मम्मी बहनोई बहन भाई भाभी दोस्त सहेली अज़ीज़ रिश्तेदार हमसाये को नया साल मुबारक कोई रह तो नही गया ना? अगर रह गया तो सॉरी, दिल से नए साल की बधाई! |
by Pankaj Goswami | 
in
गुदगुदी
at 9:05 am
1) जानवरों से प्यार करो, वो स्वादिष्ट भी होते हैं।
2) पानी बचाओ दारू पियो।
3) फल और सलाद बहुत स्वास्थ्य प्रद होते हैं, उन्हें बीमारों के लिए रहने दो।
4) किताबें पवित्र होती हैं, उन्हें मत छुओ।
5) कक्षा में हंगामा नहीं करना चाहिए, जो सो रहे हैं वो जाग सकते हैं।
6) पड़ोसियों से प्यार करो, लेकिन पकडे मत जाओ।
6) ज़िंदगी से कोई चीज़ ऐसे मांगो जैसे तुम्हारे बाप की हो। अगर नहीं मिले तो दुखी मत हो, कौनसी तुम्हारे बाप की थी।
8) शराब पीने से ज़िंदगी की मुश्किलें हल नहीं होती जूस पीने से भी नहीं होती। इसलिए पियो और पीने दो।
9) अगर कोई हमे अच्छा लगता है तो अच्छा वो नहीं हम हैं और अगर कोई बुरा लगता है तो बुरे हम नहीं वो है, क्योंकि हम तो अच्छे हैं।
10) अगर आप अपनी उँगलियाँ को इस्तेमाल अपनी गलतियां गिनने में करेंगे तो दूसरों को ऊँगली करने का वक़्त ही नहीं मिलेगा। |
by Pankaj Goswami | 
in
विवाहित
at 9:00 am
अलग-अलग महिलाएं अपने पतियों से लड़ रही थी।
पायलट की पत्नी: ज्यादा उड़ो मत समझे।
मास्टर की पत्नी: मुझे मत सिखाओ ये आपका स्कूल नहीं।
डेंटिस्ट की पत्नी: दांत तोड़ के हाथ में दे दूंगी।
डॉक्टर की पत्नी: तबियत दुरुस्त कर दूंगी।
MBA की पत्नी: अपने काम से काम रखो।
इंजीनियर की पत्नी: ज्यादा करंट मत मारो।
चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी: पहले पास तो हो लो, फिर बात करना बुड्ढे। |
by Pankaj Goswami | 
in
गुदगुदी
at 8:59 am
एक बार एक कारखाने के मालिक की मशीन ने काम करना बंद कर दिया. कई दिनों की मेहनत के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो पायी. मालिक को रोज लाखों का नुकसान हो रहा था।
तभी वहाँ एक कारीगर पहुँचा और उसने दावा किया की वो मशीन को ठीक कर सकता है।
मालिक फौरन ही उसे कार्यशाला में ले गया।
मशीन ठीक करने से पहले कारीगर ने मालिक से कहा कि वो मशीन तो ठीक कर देगा लेकिन मेहनताना अपनी मर्जी से तय करेगा।
मालिक का तो रोज लाखों का नुकसान रोज हो रहा था इसलिये वो मान गया।
कारीगर ने पूरी मशीन का मुआयाना किया और एक पेच को कस दिया।
मशीन को चालू किया गया. मशीन ने कार्य करना शुरू कर दिया था।
मालिक बहुत खुश हु़आ।
कारीगर ने दस हजार रूपया मेहनताना मांगा।
मालिक को बहुत आश्चर्य हुआ।
केवल एक पेच कसने के दस हजार रूपय! लेकिन उसने अपना वादा निभाया और दस हजार रूपए कारीगर को देते हुये पूछा कि एक पेच कसने के दस हजार रूपय कुछ ज्यादा नहीं हैं?
कारीगर ने तुरंत जवाब दिया, "साहब पेच कसने का तो केवल मैंने एक रूपया लिया है, बाकि 9999 रूपय तो कौन सा पेच कसना है यह पता करने के लिये हैं।" |